गढ़वा, जनवरी 29 -- गढ़वा। चिनिया थानांतर्गत बेता गांव निवासी स्वर्गीय उदय यादव की पत्नी 29 वर्षीया अमिता यादव गुरुवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदन अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अमिता को आपसी घरेलू किसी बात को लेकर सास के साथ नोकझोंक हुई थी। उसी बात से आक्रोशित होकर अमिता ने कीटनाशक खा लिया। जानकारी मिलने पर उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.