देवघर, नवम्बर 5 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना के हिंडोलावरण गांव में घरेलू विवाद से परेशान 23 वर्षीया महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। विषपान से महिला की हालत गंभीर हो गई। जानकारी परिजनों को होते ही इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया पति-पत्नी में विवाद के बाद महिला ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...