अमरोहा, सितम्बर 6 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पति से विवाद के बाद खफा होकर एक महिला आत्महत्या करने के लिए आम के पेड़ पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि एक महिला की शादी जनपद बिजनौर में हुई थी। महिला का अपने पति से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। वह अपने मायके आई हुई थी। गुरुवार को पति आया और अपनी दो साल की बेटी को लेकर ससुराल से चला गया। इससे आहत महिला ने शुक्रवार सुबह गांव के बाहर स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर जान देने की कोशिश की। महिला को पेड़ पर देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरबी की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला को शांत कराने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.