संभल, दिसम्बर 17 -- बीते तीन दिसंबर को बहजोई रोड के ओपीजीएम स्कूल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अब महिला ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बहजोई के आर्य समाज रोड निवासी मधु शर्मा अपने पुत्र वंश शर्मा के साथ तीन दिसंबर की शाम करीब 6:30 बजे मोटरसाइकिल से चंदौसी से बहजोई घर लौट रही थीं। जब वह ओपीजीएम स्कूल के पास पहुंची, पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने बाइक में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में मां-बेटे को गंभीर चोटें आईं थी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहले सीएचसी चंदौसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें रे...