संभल, जनवरी 26 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने व दहेज उत्पीड़न के आरोप में थाना बनियाठेर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले कीज जांच में जुट गई है। थाना बनियाठेर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती दिया। जिसमें बताया कि उसकी शादी शानू निवासी गजरौला जिला अमरोहा के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। शादी में माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार 15 लाख रुपये खर्च किये थे। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज का ताना देते हुए उसे आए दिन प्रताड़ित करते आ रहे थे। बाद में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इस मामले में ससुराल वालों के विरुद्ध दो जुलाई 2025 को थाना बनियाठेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई दी थी। आरोप है कि तभी से ससुराल वाले पीड़ित महिला को तरह- तरह की ...