संतकबीरनगर, अप्रैल 6 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली क्षेत्र के पुलिस सहायता बूथ नाथनगर पर शनिवार को एक महिला ने ईंट चलाकर खिड़की पर लगे शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने पर सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस किसी तरह की कार्रवाई नहीं करेगी। नाथनगर तिराहे पर पुलिस सहायता बूथ स्थापित है। शनिवार को वहां अचानक एक महिला पहुंची। बुदबुदाते हुए पुलिस सहायता बूथ की तरफ ईंट फेंकने लगी। इस दौरान ड्यूटी कर रहा पीआरडी जवान बाल बाल बच गया। बूथ के सामने और बगल की खिड़की में लगा शीशा खंडित होकर जमीन पर गिर गया। कुछ लोगों ने महिला को रोकने के प्रयास किया, लेकिन काबू में नहीं कर सके। आनन-फानन में महिला सिपाहियों के साथ पुलिस ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.