रुद्रपुर, फरवरी 6 -- रुद्रपुर।एक निजी अस्पताल की नर्स से छेड़छाड़, अभद्रता और विरोध करने पर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने दो पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। किच्छा रोड स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने तहरीर देकर बताया कि अस्पताल में किच्छा निवासी माहिर आसीम पुत्र आजम खान भर्ती है। बीते दिनों अस्पताल में तैनात महिला नर्स ड्यूटी पर थी। आरोप है कि इस दौरान मरीज के पिता आजम खान ने नर्स से छेड़छाड़ की। इस पर विरोध करते हुए आजम को समझाने का प्रयास किया तो वह अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आजम खान, मोहसिन खान और एक अन्य ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के सामने उन्हें जान से मारने की धमकियां दी। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.