उरई, जनवरी 13 -- कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम हासा निवासी इंद्रानी पत्नी राम भरोसे ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गौरव द्विवेदी निवासी ग्राम हादसा थाना कदौरा ने अभियुक्त द्वारा वादिया की दुकान पर किसी बात को लेकर उससे विवाद हो गया। जिसको लेकर उसने जाति सूचक गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। इसको लेकर पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...