सासाराम, मार्च 8 -- डेहरी, एक संवाददाता। बदलते समय में महिलाएं जमीन से लेकर चांद तक सफर कर रही हैं। ऐसे में अब महिलाएं अबला नहीं सबला हैं। समाज को महिलाओं के प्रति अपने दृष्टिकोण में और सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत है। उक्त बातें शनिवार को पाली रोड स्थित मां निकेतन में महिला चेतना मंच द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संबोधन में डेहरी डालमिया नगर परिषद की मुख्य पार्षद शशि कुमारी ने कहा। उन्होंने कहा कि बच्चियों को अवश्य विद्यालय भेजें और समुचित शिक्षा ग्रहण के उपरांत ही शादी-विवाह करें। सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान चलाया है। जिसमें सभी को भाग लेना चाहिए। महिला थाना की सब इंस्पेक्टर श्वेता भारती ने महिला अपराध के विरुद्ध कठोर कानून बने होने की जानकारी महिलाओं को दी। बताया कि पाक्सो एक्ट बना है। अलग कोर्ट बना है। जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.