अलीगढ़, मार्च 4 -- अलीगढ़। पंचायती राज मंत्रालय की ओर से महिला दिवस के मौके पर दो दिवसीय कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश के सभी राज्यों से कुल 1200 महिला प्रतिनिधियों ने शिरकत की। 12 सदस्यीय पैनल ने महिलाओं को संबोधित किया। अलीगढ़ जिले की भरतपुर की प्रधान नीलम देवी भी इस पैनल में शामिल रहीं।। प्रतिनिधियों को अपने अनुभव बताए। पंचायत स्तर पर आत्म-विश्वास और आत्म-पहल से किए गए कार्यों, प्रशासन के साथ सहयोग, महिलाओं की भागीदारी, सामाजिक विकास, आर्थिक सशक्तिकरण के बारे में बताया। स्वच्छ भारत मिशन से एनआरएलएम के महिला समूहों को जोड़ने का कार्य की जानकारी दी। वहीं पांच मार्च को बरौठा की प्रधान शांति देवी व बैलोठ की प्रधान पुष्पारानी आज दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.