पीलीभीत, मार्च 9 -- बीसलपुर। ब्लॉक सभागार में महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीडीओ मृदुला ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में देश को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने में अपना सहयोग प्रदान किया है। आज महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है ।हम सभी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ काम करना चाहिए। वीडियो के द्वारा प्रस्तुत होने बल्कि महिलाओं में एडीओ पंचायत कृष्णा देवी ,एपीओ अनामिका गंगवार के अलावा पंचायत विभाग से जुड़ी कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...