सासाराम, मार्च 8 -- राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की सभी पंचायत मुख्यालयों में स्थित पंचायत सरकार भवन पर महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को पंचायत सचिव, मुखिया समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम किया गया। पंचायत सचिव अमित कुमार, अंकित कुमार व विकास कुमार ने बताया कि राजनडीह, बरांव, रोतवा, पडरिया, सियावंक, बरना, राजपुर व मंगरवलिया पंचायत मुख्यालय पर सभी पंचायतों के मुखिया के नेतृत्व में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को शिक्षा, खुले में शौच, महिलाओं से संबंधित सरकार द्वारा संचालित स्कीम की जानकारी, पेंशन, दहेज प्रथा, शराब बंदी, बाल विवाह, जीविका समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। पंचायत की विभिन्न गांवों से आईं महिलाओं ने गीत गाकर सभा का शुभारंभ की। मौके पर सभी पंचायत के विकास मित्र, लोहिया स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.