भभुआ, फरवरी 10 -- लिच्छवी भवन में 13 की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगी बच्चियां हर स्कूल से दो विज्ञान मॉडल, छात्राओं के साथ शिक्षिकाएं भी रहेंगी मौजूद (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले की बेटियां विज्ञान के मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। बिहार शिक्षा परियोजना के निर्देश पर 13 फरवरी को भभुआ के लिच्छवी भवन में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार डीएन के जारी पत्र के अनुसार, प्रत्येक विद्यालय से दो-दो विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे। हर मॉडल के साथ दो छात्राएं भाग लेंगी। छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.