सीवान, मार्च 9 -- सिसवन, एक संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, स्केच और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. प्रवीण पचौरी ने किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। अब महिलाएं अबला नहीं बल्कि सबला बनकर अपनी सुरक्षा, रोजगार कर रही हैं। प्रतियोगिता में लगभग 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में तनु कुमारी, सत्यम, विवेकानंद और अश्विनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तनु कुमारी और विवेकानंद ने इस प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। स्केच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रकाश पांडेय, द्वि...