बोकारो, फरवरी 23 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार नागरिक मंच की बैठक रविवार को कसमार चौक स्थित स्कूल मैदान में गोलकनाथ ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रैली निकालने और सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कसमार क्षेत्र की दस महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा तथा एक सभा भी आयोजित होगी। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गोलकनाथ ठाकुर ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को रेखांकित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अहम है और ऐसे आयोजनों से जागरूकता बढ़ेगी। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में कमलेश जायसवाल, नागेश्वर, दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.