मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं.। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहीद खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा में महिलाकर्मियों एवं महिला बंदियों के बीच खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधीक्षक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिला बंदियों के बीच म्युजिकल चेयर, मोमबत्ती रेस, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकारी प्रतियोगिता, क्विज, मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...