मुरादाबाद, मार्च 8 -- नगर के माया देवी सीताराम डिग्री कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत को विश्व पटल पर अपने क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए अपना लोहा मनवा चुकी महिलाओं को उनकी उपलब्धियां के बारे में इस कार्यक्रम में बताया गया। इसी क्रम में कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एस एन श्रीवास्तव की सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम में भारतीय नारी के साहस कार्यों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसमें विशेष रूप से भारत को विश्व पटल पर सर्वोपरि बनाने का संकल्प दिलाया गया। इस कार्यक्रम में राजवीर सिंह ,अभिषेक यादव, रामविवेक, कृष्णकांत यादव, रफल सिंह ,अनामिका यादव आदि प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन सभी छात्राओं को भारतीय नारी की विशेष ...