पटना, मार्च 8 -- महिला दिवस पर शनिवार को चार मॉडल ट्रैफिक पोस्ट की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चिड़ियाघर के समीप स्थित पोस्ट का निरीक्षण भी करेंगे। इन मॉडल ट्रैफिक पोस्ट में शौचालय और आराम करने के लिए बिस्तर के अलावा पीने का पानी इत्यादि की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने कहा कि वर्तमान में पटना में 54 ट्रैफिक पोस्ट हैं। आगामी दिनों में बचे हुए पोस्ट में भी सारी सुविधाएं जुटाईं जाएंगी। इससे वहां कार्यरत महिला कर्मियों को खासी सहूलियत होगी। पटना ट्रैफिक पुलिस ने हाल के दिनों में महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पटना शहरी क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने में लिए 450 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। आठ महिला क्विक रिस्पांस टीम डॉल्फिन का भी गठन किया गया है। इस टीम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.