मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर, संवाददाता। अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आशा/आशा संगिनियों ने सरकार से सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग उठाई। इस बाबत उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबांधति 11 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को सौंपा। पत्रक के माध्यम से आशा एवं आशा संगिनियों ने सरकारी कर्मचारी घोषित करने के साथ ही सामाजिक सुरक्षा के लिए सेवा नियमावली बनाने,ईपीएफ सुविधा, 25 दिन के स्थान पर 30 दिन का मानदेय,सर्दी व गर्मी के लिए अलग-अलग वर्दी, रिटायरमेंट की सुविधा, पदोन्नति आदि की मांग की है। इससे पहले जिलाध्यक्ष रेखा सिंह के नेतृत्व में जिले के विभिन्न ब्लाकों में आशा एवं आशा संगिनियों ने पत्रक कार्यक्रम में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.