मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले की आठ बच्चियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। समाहरणालय में शनिवार को कला संस्कृति युवा विभाग और महिला विकास निगम की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। बाल वैज्ञानिक से लेकर कराटे चैम्पियन बनने वाली ये बच्चियां हैं। जिन बच्चियों को सम्मानित किया जाएगा, उसमें राधा कृष्ण केडिया हाईस्कूल की अनन्या कुमारी, न्यासा वर्मा, मनियारी हाईस्कूल की रश्मि कुमारी, प्रभात तारा बिहार बोर्ड की एंजल कुमारी, सुहानी कुमारी, प्रभात तारा सीबीएसई की स्वजीता, संत जेवियर्स स्कूल की आद्या श्री, चैपमैन बालिका हाईस्कूल की पूनम कुमारी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.