सहारनपुर, मार्च 9 -- बेहट अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जयंतीपुर की ग्राम प्रधान मुनेश रानी को सम्मानित किया गया। महिला ग्राम प्रधान के सम्मानित होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मेगा इवेंट अनंता कार्यक्रम सहारनपुर में आयोजित किया गया। जिसमे ब्लॉक मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत जयंतीपुर की ग्राम प्रधान मुनेश रानी को मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन व जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। पंचायत महिला सहायक साक्षी देवी, सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर पूनम देवी तथा मुजफ्फराबाद की सफाई कर्मचारी रितु सैन को भी सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.