शाहजहांपुर, मार्च 7 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग की ओर से आज शनिवार को दोपहर 12 बजे से अटल आडिटोरियम में मातृशक्ति सम्मान समारोह किया जाएगा। जिसमें जिला प्रशासन की ओर से नवजात 51 बेटियों का कन्या जन्मोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही 25 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में महिला अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की दो-दो मिनट की क्लिप चलेगी। जोकि महिलाओं के उत्साहवर्धन करेगी। मुख्य अतिथि सीडीओ, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, महानगर अध्यक्ष रहेगी।जानकारी डीपीओ गौरव मिश्रा ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.