गया, मार्च 8 -- महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। वह आज पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। इतना ही नहीं बल्कि कई क्षेत्र में तो महिलाएं पुरूषों से आगे निकल गई है। फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय में शनिवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिला समूह की प्रमुख महिलाओं ने यह कही और महिलाओं को स्वावलंबी बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने एक से बढ़कर रंगोली भी बनाई। इसमें अच्छी रंगोली बनाने वाली दीदियों के साथ ही खेल खेलाकर जीविका दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जीविका क्षेत्रीय समन्वयक आरती कुमारी, बबीता कुमारी, राजीव कुमार, तरन्नुम प्रवीण, ममता कुमारी, जीविका दीदी अंजलि कुमारी, इंदु देवी, गीता देवी, सुलेखा देवी, चंचला देवी, कुमारी प्रीति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.