देहरादून, मार्च 20 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। महिला दरोगा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग में आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। महिला दरोगा की तहरीर पर मामले में पटेलनगर कोतवाली में केस दर्ज हुआ। आरोप लगाया कि उसके साथ कार्यालय में सिपाही असलम तैनात था। महिला का आरोप है कि असलम ने उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। शिकायत में आरोप लगाया कि दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। दोनों साथ में देहरादून से बाहर घूमने आए होटलों में साथ में ठहरे थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर आरोपी सिपाही के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),126(1), 308, 351(2), 351(3), 352, 64, 77 और 78 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.