अयोध्या, मई 27 -- अयोध्या संवाददाता। रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित क्षेत्र में ई रिक्शा ले जाने पर एक महिला उपनिरीक्षक और ई रिक्शा चालक के बीच विवाद हो गया। प्रतिबंधित क्षेत्र में ई रिक्शा लाने पर महिला दरोगा ने पुलिसिया लहजे में आपत्ति जताई तो ई रिक्शा चालक ने गाली-गलौच शुरू कर दी। फिर क्या था महिला उपनिरीक्षक का पारा चढ़ गया और उन्होंने ई रिक्शा चालक को दनादन थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर मौजूद किसी ने थप्पड़बाजी का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में अयोध्या में एक महिला उपनिरीक्षक ई रिक्शा चालक का कॉलर खींच थप्पड़ बरसाते नजर आ रही है। हालाकि हिन्दुस्तान अखबार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जाता है कि महिला दारोगा ने कथित तौर पर ई रिक्शा चालक को चार-पांच थप्पड़ मारा और जब ई रिक्शा पर सवार यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.