किशनगंज, जनवरी 16 -- किशनगंज। बहादुरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बुधवार की शाम बहादुरगंज थाना क्षेत्र के तीन व्यक्ति के विरुद्ध महिला थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पति के रोजगार के सिलसिले में पंजाब चले जाने के बाद बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों के साथ घर में रहती थी। लगभग एक वर्ष पूर्व रात के वक्त वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बैठे बहादुरगंज कास्तटोली निवासी तीन आरोपियों ने महिला को जबरन पकड़ लिया। आरोपियों ने पीड़िता के मुंह को कपड़े से बांधकर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसे और उसके बच्चों की हत्या कर देने की धमकी...