चंदौली, दिसम्बर 7 -- पीडीडीयू नगर। मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण में जिले के महिला थाने ने पारिवारिक विवादों के निपटारे में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इसमें 124 के सापेक्ष 82 मामलों को सुलह समझौते के आधार पर हल कराया गया। इससे सम्बंधित दम्पत्ति खुशी पूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस सम्बंध में महिला थानाध्यक्ष पूजा कौर ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण में 22 सितंबर से अब तक थाने में दंपत्तियों के आपसी विवाद से संबंधित कुल 124 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 82 मामलों का सफलतापूर्वक सुलह-समझौते के जरिए निस्तारण कर दिया गया। बताया कि दोनों पक्षों की काउंसलिंग और परामर्श के बाद अधिकांश दंपत्ति फिर से एक साथ रहने को राजी हो गए। केवल दो गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि शेष 40 मामले विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं...