अल्मोड़ा, फरवरी 20 -- अल्मोड़ा। महिला थाना पुलिस ने लमगड़ा में महिलाओं को जागरूक किया। थानाध्यक्ष महिला थाना जानकी भंडारी व एसओ लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में एसआई मनोज कुमार व हेड कां पायल आर्या ने गांवों और राउमावि चायखान पहुंचकर अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध, मानव तस्करी, नशे के दुष्प्रभाव, हेल्पलाइन नंबर व यातायात नियमों के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...