गिरडीह, दिसम्बर 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। विधानसभा सत्र के दौरान जमुआ में महिला थाना स्थापना की मांग को लेकर सदन में जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने जोरदार बहस की। जमुआ विस क्षेत्र में महिला थाना की स्थापना हेतु सरकार के द्वारा दिए गए जवाब के विरोध में मंजू कुमारी ने बहस की। विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि महिला थाना स्थापना संबंधित मामले में सरकार का जबाब काफी उदासीन रहा। जमुआ में महिला थाना के स्थापना की मांग पर सरकार के द्वारा कहा गया है कि गिरिडीह जिले में एक महिला थाना संचालित है, जो की गिरिडीह शहर में हैं। गिरिडीह शहर से जमुआ विधानसभा की अधिकतम दूरी 50 से 60 किमी है। जवाब में यह भी उल्लेखित है कि जमु‌आ विधानसभा अंतर्गत जमुआ थाना में महिला हेल्प डेस्क संचालित है और वही डेस्क के माध्यम से महिला संबंधित शिकायतों का निवारण होता है। इन सभी विषयों...