बरेली, जनवरी 20 -- फरीदपुर। सभी सुविधाओं से युक्त कॉलोनी का मानचित्र दिखाकर कैनविज इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन के मालिक कन्हैया गुलाटी ने महिला चिकित्सक से 23 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का शिकार होने के बाद 11 साल से डॉक्टर ने कैनविज इंफ्रास्ट्रक्चर के मालिक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। फरीदपुर थाने में यह चौथा मुकदमा है। पुलिस के मुताबिक फरीदपुर के केसरपुर गांव के पास हाईवे से सटी जमीन पर कैनविज इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन के मालिक कन्हैया गुलाटी ने अत्यधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉलोनी बनाकर लोगों को प्लाट देने का लालच दिया था। तमाम लोगों ने कॉलोनी में प्लाट खरीदना शुरू कर दिया। वर्ष 2014 में बरेली के कुर्मांचल नगर निवासी डॉक्टर बीना रानी अग्रवाल ने कन्हैया गुलाटी से करीब 228 वर्ग मीटर के दो प्लाटों का सौदा किया। ...