वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की वाराणसी शाखा की ओर से रविवार को पीएनयू क्लब में स्पोर्टस डे का आयोजन किया गया। इस दौरान चार्मिंग और टीम स्पार्कलिंग के बीच क्रिकेट मुकाबला हुआ। महिला डॉक्टरों ने जमकर चौके-छक्के लगाए। टीम स्पार्कलिंग सात विकेट से विजयी हुई। टीम चार्मिंग की कप्तान डॉ. रितु गर्ग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित दस ओवर में आठ विकेट की नुकसान पर 96 रन बनाये। डॉ. शालिनी यादव ने तूफानी पारी खेलते हुए 51 रन का सहयोग दिया। 96 रनों का पीछा करने कैप्टन डॉ. प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में उतरी टीम स्पार्कलिंग ने छह ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया। डॉ. निहारिका दुबे ने सर्वाधिक 42 रन का सहयोग दिया। अतिथियों का स्वागत एवं उद्...