भागलपुर, मार्च 30 -- जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नुरदीनपुर गांव की जनवितरण प्रणाली डीलर रुबी कुमारी ने शनिवार को घर पर गोली चलाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही अमन कुमार को आरोपी बनाया गया है। हलांकि गोली चलाने का मामला 25 मार्च का ही बताया जा रहा है। घटना में घर से गोली का अगला भाग भी बरामद किया गया है। वहीं मौके पर पहुंचकर एसएफएल की टीम ने भी जांच की थी। जिसमें गोली चलने की पुष्टि की गई थी। डीलर रुबी देवी ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च की सुबह करीब तीन बजे हमलोग घर के अंदर सोये थे। तभी बाहर से धमाके की आवाज आई। हमलोगों को लगा कि शायद बराती लोग पटाखा छोड़े होंगे, लेकिन सुबह जब बाहर आकर देखा तो घर के बाहर वाले कमरे के खिड़की में गोली से छेद हो गई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए, पुलिस पहुंचकर छानबीन की, तो कमरे से गोली का अगला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.