मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मधेपुरा में 21 से 25 जनवरी तक आयोजित 71वीं बिहार राज्य अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डीएवी मालीघाट की निलांजना शर्मा ने अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 एवं महिला वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब जीता। साहू पोखर के कविश साहू ने अंडर-19 एवं पुरुष वर्ग में उपविजेता रहे। टीम चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी रविंद्र कुमार, डीपीओ, डीईओ, एमडीटीटीए के सचिव पंकज भसीन, अध्यक्ष राजकुमार चेतन, अविनाश साहू, कोच राजीव कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.