आगरा, दिसम्बर 3 -- अंडर-25 महिला प्रदेशीय टेनिस एवं हाकी प्रतियोगिता 16 से 18 दिसंबर तक अयोध्या में होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिलास्तरीय ट्रायल 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे से और मंडलीय ट्रायल 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगा। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक महिला खिलाड़ी की आयु 31 दिसंबर 2025 को 25 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। खिलाड़ियों को नगर निगम द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाणपत्र अथवा आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। इच्छुक खिलाड़ी 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे स्टेडियम पहुंचें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...