चित्रकूट, जनवरी 7 -- चित्रकूट। संवाददाता स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे सुभाष चैलेंज कप में राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को प्रभारी मंत्री मन्नूलाल कोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने शुभारंभ किया। पहला मैच झांसी और बनारस के बीच खेला गया। जिसमें झांसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 105 रन बनाए। टीम की बल्लेबाज मानसी 33 व कृतिका ने 24 रन का योगदान दिया। बनारस की गेंदबाज अस्मिता दो व निक्की ने एक विकेट लिया। जवाब में उतरी बनारस की टीम ने 16 ओवर में तीन विकेट मैच जीत लिया। टीम की बल्लेबाज निक्की 26 व संध्या ने 30 रन बनाए। अंपायर अनुराग व करण पटेल रहे। गुरुवार को प्रयागराज और लखनऊ के बीच मैच खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.