नई दिल्ली, फरवरी 18 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम गुरुवार को कैनबरा में जब दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी तो वह पहले मैच में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी। तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने पहले मैच में चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को झकझोर दिया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई और केवल 133 रन पर आउट हो गई थी।पहला मैच जीत चुकी है हरमनप्रीत कौर ब्रिगेड भारतीय बल्लेबाजों को हालांकि बारिश के कारण खेलने का खास मौका नहीं मिला। भारत ने यह मैच डकवर्थ-लुईस प्रणाली के आधार पर जीता जिसमें केवल सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ही कुछ समय क्रीज पर बिता पाईं। यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, प्रतीका की वा...