मेरठ, फरवरी 17 -- खरखौदा क्षेत्र में एक महिला टीचर ने यूपी पुलिस के एक सिपाही पर घर में घुसकर छेड़छाड़, खींचने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सिपाही गांव का ही रहने वाला है। वह मोदीनगर थाने में सिपाही है। एक दिन वह उसके घर पहुंचा और उसका हाथ पकड़कर कमरे में खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पुलिस में होने का रौब दिखाकर उसे और उसके परिवार को डराता-धमकाता है। महिला ने बताया कि उसने पहले भी इस मामले में खरखौदा थाने में शिकायत दी थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.