मोतिहारी, दिसम्बर 7 -- रक्सौल। शहर में सक्रिय महिला झपटमार चोर गिरोह ने लोहारपट्टी बाजार स्थित एक बर्तन दुकान में खरीदारी करने पहुंची सुमित्रा देवी के पर्स से लाखों रुपये मूल्य की जेवरात उड़ा लिये। पीड़ित महिला ने खरीदे गये सामान के भुगतान का पैसा पर्स से निकलने लगी तो पर्स का चैन खुला व जेवरात गायब थे। महिला बेचैन हो गयी जेवरात ढूढ़ने लगी। जब यह बात दुकानदार को जानकारी हुई तो उसने दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज से खुलासा हुआ कि जिस वक्त महिला दुकान में सामान पसंद कर रही थी। उस वक्त दो अन्य महिला गोद में बच्चा लिये पीड़िता से सटी हुयी पायी गयी। जिसने अपने ओढ़े शाल से पर्स को ढक कर उसमें जेवरात की चोरी कर ली। धीरे से दुकान से निकाल तेजी से भाग गयी। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.