हापुड़, जनवरी 10 -- महिला जागृति फाउंडेशन ने भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख की जयंती समारोह गांव पटना मुरादपुर में ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न कराया। मुख्य अतिथि डॉ नीलम सिंह और डॉ नीलम सागर रही। महिला जागृति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा गीता पैट्रिक ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में याद रखना नारी कभी हारती नहीं, उसे हराया जाता है। लोग क्या कहेंगे ये कहकर बचपन से डराया जाता है। आज जब आप स्कूल में पहुंचते हैं तो गुड मॉर्निंग सर और गुड मॉर्निंग मैम बोलते हैं। ये भारत की दोनों महिलाओं का संघर्ष है। उन्होंने कहा कि 9 जनवरी 1831 में महाराष्ट्र के पुणे में फातिमा का जन्म हुआ। आधुनिक भारत की पहली मुस्लिम शिक्षिका थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.