गाज़ियाबाद, जून 14 -- मोदीनगर। पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाकर महिला ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह मोदीनगर थाने पहुंच गई। हालत बिगड़ती देखकर पुलिस ने महिला को तुरंत मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही। बाग कॉलोनी निवासी प्रीति शर्मा की शादी तीन साल पहले इंद्रापुरी कॉलोनी में रहने वाले दीपक शर्मा से हुई थी। दोनों ने मंदिर में शादी की थी। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे घर में रहने नहीं दे रहे। इस कारण वह बाग कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रही है। पति खर्चे के लिए पैसे भी नहीं देता। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे महिला थाने पहुंची। उसने अपना चेहरा ढक रखा था। जब महिला पुलिसकर्मियों ने उसके चेहरे से कपड़ा हटाया तो मुंह से झाग निकल रहा था। महिला ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.