लखीसराय, जून 5 -- सूर्यगढ़ा, नि.प्र.। प्रखंड के टोरलपुर पंचायत में बुधवार को महिला जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीविक के बीपीएम नवीन कुमार की अगुवाई में यह कार्यक्रम पंचायत के मुस्तफापुर के ठाकुरवाड़ी के नजदीक किया गया। इसमें जीविका दीदी और ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। लघु फिल्मों, आडियो और विडियो के माध्यम से जानकारी दी गई। महिलाओं ने गरखे नदी पर पुल, नदी घाट का निर्माण आदि की मांग की। कई महिलाओं प्रचार प्रसार की कमी के चलते संख्या में कमी की शिकायत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...