सीतामढ़ी, अप्रैल 20 -- डुमरी कटसरी। प्रखंड के नयागांव पूर्वी पंचायत के शहबाजपुर में जिला प्रशासन द्वारा महिला जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओ की उन्नती-बिहार की प्रगति की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने किया। महिलाओ के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए राज्य प्रायोजित योजनाओ की विस्तार से चर्चा करते हुए उसका भरपूर लाभ उठाने पर डीएम ने बल दिया। साथ ही विकास एवं कल्याण से संबंध स्थानीय मुद्दो एवं उसके समाधान के लिए प्रशासन के साथ महिलाओ की सक्रिय सहयोग की बात कही। डीएम ने महिलाओ से संबंध सभी समस्याओ का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराने का भरोसा दिलाया। बीडीओ अरूण कुमार सिंह, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक कैसर अली, प्रखंड प्रबंधक दीपक पासवान सहित सैकड़ो महिलाये कार्यक्रम म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.