संभल, जुलाई 6 -- गांव अकरौली में रविवार सुबह एक मकान की दूसरी मंजिल पर नहाने गई महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे गांव के ही निजी चिकित्सक के पास ले गए। गांव अकरौली निवासी कुलदीप प्रजापति के मकान की बांस बल्ली की कच्ची छत है। रविवार सुबह सात बजे करीब उसकी पत्नी विदेश देवी आंगन से पानी भरी बाल्टी लेकर दूसरी मंजिल पर नहाने जा रही थी। जब महिला दूसरी मंजिल की कमजोर छत पर आई, तो वहां लेंटर में लगी कुछ बांस-बल्ली उखड़ गई और महिला बांस-बल्ली सहित नीचे आंगन के फर्श पर जा गिरी। महिला की चीख सुनकर परिजन दौड़ कर पहुंचे। महिला के नीचे गिरने से वह घायल हो गए। उसके घर के बाहर लोगों को भीड़ लग गई। घायल होने पर परिजन महिला को गांव में निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...