सहारनपुर, अक्टूबर 4 -- देवबंद। महिला सशक्तिकरण अभियान के अतंर्गत गांव घलौली में महिलाओं की चौपाल लगाई गई। इस दौरान कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा संबंधी विभिन्न जानकारियां दी। शनिवार को गांव घलौली गांव में अयोजित महिला चौपाल में मिशन शक्ति टीम की उपनिरीक्षक सुधा त्यागी, संजय राणा और अशोक कुमार ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1030 समेत अन्य जानकारियां दी गईं। टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करें या फिर सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.