वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग की आजाद दीर्घा में शुक्रवार को तीन दिवसीय तरंगिणी कला प्रदर्शनी शुरू हुई। राज्य ललित कला अकादमी और एमएमवी बीएचयू के चित्रकला विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में महिला कलाकारों ने तूलिका के माध्यम से स्त्री के संघर्ष को चित्रित किया। मुख्य अतिथि बीएचयू की पूर्व चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो. मृदुला सिन्हा ने कहा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कलाकारों की वेदना कहीं ना कहीं समाज को प्रेरित करती है। विशिष्ट अतिथि राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने बताया यह प्रदर्शनी प्रदेश के सात क्षेत्रों में होने वाली है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को राज्य ललित कला अकादमी इन्हीं प्रदर्शनी से चुनकर प्रदेश की 27 महिला कलाकारों को सम्मानित कर...