हरदोई, नवम्बर 13 -- हरदोई। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय हरदोई में कन्याजन्मोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुबोध कुमार ने शुभांरभ नवजात बालिकाओ के माता पिता को पौधे उपहार देकर किया। प्रियंका पाण्डेय ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया। किसी भी प्रकार की समस्या हेतु जिला प्रोबेशन कार्यालय में सम्पर्क हेतु कहा। रूबी देवी ने जनपद में संचालित वन स्टॉप सेन्टर पर मिलने वाली समस्त योजनाओ तथा महिला हेल्पलाइन के बारे में बताया गया। कार्यकम में पल्लवी मिश्रा, संध्या, सर्व देव नारायण, विजय रत्ना, वंदना एवं अमित कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...