बरेली, फरवरी 6 -- बरेली। जिला महिला चिकित्सालय ने गर्भवतियों, महिलाओं के लिए अब नई पहल की है। अस्पताल ने रजिस्ट्रेशन के लिए बार कोड बनाया है जिसके जरिए घर बैठे पंजीकरण कराया जा सकता है। इससे गर्भवतियों और महिलाओं को पर्चा काउंटर पर लंबी लाइन में खड़े होने की परेशानी नहीं होगी। बार कोड से पंजीकरण और इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिला चिकित्सालय में कई जगह यह बार कोड चस्पा किया गया है। इसके जरिये पंजीकरण करने के लिए मरीज के पास आभा आईडी होना अनिवार्य है। हास्पिटल क्वालिटी मैनेजर डॉ. निशा राणा ने बताया कि आभा आईडी ओपन कर इस बार कोड को स्कैन करना होगा। बार कोड स्कैन होते ही मरीज का पंजीकरण हो जाएगा और उसे एक टोकन नंबर आवंटित हो जाएगा। कक्ष संख्या 9 में निकलेगा प्रिंट आउट बार कोड से रजिस्ट्रेशन के बाद टोकन मिलते ही उसका प्रिंट आउट निकाला जा...