बरेली, फरवरी 24 -- संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग बेहतर संसाधन और सुविधा बढ़ाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन चिंताजनक बात यह है कि जिला महिला चिकित्सालय समेत शहर के प्रसव केंद्रों पर इनके आंकड़े कम हैं। डीएम ने शहरी प्रसव केंद्रों पर संस्थागत प्रसव बढ़ाने का निर्देश दिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से जनवरी तक जिले में 9693 संस्थागत प्रसव का लक्ष्य था, लेकिन जनवरी तक सिर्फ 4942 प्रसव ही हुए हैं। यह लक्ष्य का करीब 50 प्रतिशत है। शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति और भी बदतर है। यहां 2864 संस्थागत प्रसव का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन सिर्फ 244 प्रसव ही दर्ज हुए। यह आंकड़ा न केवल स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली बल्कि शहरी क्षेत्र में आशा कार्यकत्रियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर रहा है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में संस्थागत प्र...