गिरडीह, मार्च 7 -- गावां। गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की पदस्थापना नहीं होने से इस क्षेत्र की महिला मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला चिकित्सक के नहीं रहने से वे अपनी समस्याएं पुरुष चिकित्सकों को खुलकर नहीं बता पाती है। एएनएम से समस्या साझा तो करती है, किंतु संतुष्ट नहीं हो पाती है। महिलाओं के प्रसव, बंध्याकरण सहित अन्य कार्य इस अस्पताल में किए जाते हैं। प्रसव कराने आने वाली महिलाओं को नर्सों के सहारे ही रहना पड़ता है तथा नर्सों की जानकारी पर ही इलाज किया जाता है। इसके कारण गंभीर स्थिति होने पर कर्मियों को स्वजनों का कोपभाजन होना पड़ता है। इस अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक रोगियों का इलाज किया जाता है। इसमें महिलाओं की संख्या आधी से अधिक होती है। इसके बावजूद महिला चिकित्सक के नहीं होने से महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.