सीतापुर, फरवरी 21 -- अकबरपुर। तालगांव कोतवाली क्षेत्र के एक अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक के मोबाइल फोन पर एक युवक ने अश्लील मैसेज भेजे। परेशान महिला चिकित्सक ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। तालगांव कोतवाली क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत एक महिला डॉ. ने बताया कि उसके मोबाइल पर कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी अनुज पाल ने अश्लील मैसेज भेजे। यह सिलसिला कई दिनों तक चला। समझाने पर भी वह नहीं माना। युवक अस्पताल में दवाई लेने भी आया था। महिला डॉ. के मोबाइल पर मिस कॉल किया था। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय का कहना है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...